देश में नौकरी की भरमार, इंडेक्स सर्वे की रिपोर्ट से खुश हो जाएंगे आप
भारत में आर्थिक विकास लगातार तेजी से हो रहा है और देश की अर्थव्यवस्था बेहतर हो रही है। इस बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक और अच्छी खबर सामने आई है।
मई माह में उपभोक्ताओं के लिए बेहतर माहौल बना है जिसके चलते 29 देशों की सूचि में भारत ने उच्चतम राष्ट्रीय सूचकांक स्कोर के साथ अपनी जगह बनाई है।

LSEG-IPSOS प्राइमरी कंज्यूमर सेंटीमेंट इंडेक्स की ओर से सर्वे जारी किया गया है, इसके नतीजों के अनुसार भारत में प्राथमिक उपभोक्ता भावना सूचकांक में काफी सुधार देखने को मिला ह। इसमे +0.8 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
देश में इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में इप्सोस के मासिक सर्वेक्षण में भारत ने अच्छी छलांग लगाई है। इसमे शामिल 29 देशों में भारत ने उच्चत राष्ट्रीय सूचकांक स्कोर 67.8 फीसदी अंक के साथ अपनी जगह बनाई है।
भारत ने 67.8 फीसदी अंक के राष्ट्रीय सूचकांक स्कोर के साथ सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला बाजार बन गया है। मई माह में उपभोक्ताओं में बेहतर माहौल नजर आ रहा है। जोक भारत की अर्थव्यवस्था के विकास और बेहतर एफडीआई को आकर्षित करने के लिहाज से काफी बेहतर है।
इस सर्वेक्षण के निष्कर्षों की बात करें तो इससे भारत की अर्थव्यवस्था में ना सिर्फ सुधार होगा बल्कि रोजगार में काफी बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। हाल ही में पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछले 10 वर्षों में अलग-अलग क्षेत्रों में करोड़ों रोजगार पैदा हुए हैं।
पीएम ने कहा कि पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे के आंकड़ों को देखें तो देश में बेरोजगारी दर आधी रह गई है। पीएलएफएस के अनुसार छह वर्षों में 6 करोड़ से अधिक रोजगार का सृजन हुआ है। वहीं ईपीएफओ के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 6 वर्षों में तकरीबन 7 लाख नौकरियां रजिस्टर हुई हैं।
SKOCH ग्रुप के ताजा आंकड़ों की बात करें तो पिछले 10 वर्षों में 5 करोड़ रोजगार पैदा हुए हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था काफी अच्छा कर रही है। निवेश के लिए वैश्विक कंपनियां भारत की ओर देख रही हैं।
सबसे तेज विकास कर रहे 29 देशों की सूचि में भारत 67.8, इंडोनेशिया 63.2, मेक्सिको 61 शामिल हैं। इन देशों का राष्ट्रीय सूचकांक 60 से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications