गुड न्यूज: अब बिना आईडी प्रूफ के बुक होगा तत्काल टिकट
नई दिल्ली। ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए एक खुशखबरी है कि अब उन्हें तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान अपने आईडी प्रूफ यानी पहचान पत्र की फोटो कॉपी साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
भारतीय रेल मंत्रालय ने कहा है कि अगर यात्री काउंटर पर तत्काल टिकट बुक कर रहा है या फिर ई-टिकट के जरिये तत्काल टिकट खरीद रहा है तो उसे तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान न तो पहचान पत्र की फोटो कॉपी साथ ले जाने की जरूरत है और न ही तत्काल ई टिकट बुकिंग के दौरान पहचान पत्र का नंबर डालने की जरुरत है।
पहले ऐसा नहीं था, पहले यात्री काउंटर पर जो पहचान पत्र दिखाता था,उसी की फोटो कॉपी लेकर यात्रा करता था लेकिन अब ऐसा नहीं है, हालंकि यात्री को यात्रा करते वक्त अपना आईडी प्रूफ जरूर रखना होगा और वो आईडी प्रूफ क्या होंगे इसके बारे में भी रेलवे मंत्रालय ने 10 पहचान पत्रों का निर्धारण किया है। मंत्रालय इस सुविधा को एक सितंबर से लागू करेगा। अगर इस नियम को कोई नहीं मानेगा तो उसे भारी जुर्माना देना होगा।
मंत्रालय ने जो आईडीप्रूफ निर्धारित किये हैं वो निम्नलिखित हैं..
1. मतदाता पहचान पत्र
2. पासपोर्ट
3.पैन कार्ड
4. ड्राइविंग लाइसेंस
5. केंद्र या राज्य सरकार से जारी सीरियल नंबर लिखा पहचान पत्र
6. स्कूल या कॉलेज से जारी फोटो लगा पहचान पत्र
7. राष्ट्रीयकृत बैंक की फोटो लगी पासबुक,
8. फोटो लगा क्रेडिट कार्ड
9. आधार कार्ड
10. केंद्र व राज्य सरकार के पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, स्थानीय निकाय व पंचायत प्रशासन की ओर से जारी फोटो और नंबर लिखा पहचान पत्र













Click it and Unblock the Notifications