इनकम टैक्स ऑफिस से दो करोड़ के सोने की चोरी, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

पूरी चोरी की वारदात में सामने आया है कि इनकम टैक्स ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर रविंद्र ने अपने दो साथियों के साथ मिल करोड़ों रुपए के सोने को चुराया था।

नई दिल्ली। राजस्थान के कोटा शहर के इनकम टैक्स ऑफिस से सवा 2 करोड़ रुपए का सोना चोरी हो गया। पुलिस ने इस मामले महज 3 घंटों में सुलझा दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ 2 करोड़ 24 लाख 90 हजार 626 रुपए के सोने की ज्वैलरी को भी बरामद कर लिया है। शहर में शनिवार देर रात शातिर बदमाशों ने इनकमटैक्स विभाग के ऑफिस में सेंध लगा दी। चोरों ने सहायक निदेशक (इंवेस्टिगेशन) एएल मीना के कमरे में अलमारी का लॉकर तोड़ा और वहां रखा करीब सवा दो करोड़ रुपए का सोना चुराकर ले गए। रविवार दोपहर को वारदात का पता चलने पर इनकम टैक्स अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था।

इनकम टैक्स ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर निकला मास्टरमाइंड

इनकम टैक्स ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर निकला मास्टरमाइंड

पूरी चोरी की वारदात में सामने आया है कि इनकम टैक्स ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर रविंद्र ने अपने दो साथियों के साथ मिल करोड़ों रुपए के सोने को चुराया था। पुलिस ने सारा सोना बरामद कर लिया है। इस मामले के मास्टर माइंड समेत तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। चोरी का मास्टरमाइंड कंप्यूटर ऑपरेटर रविंद्र को ही बताया जा रहा है वह सोने को देख कर लालच में आ गया था। आरोपियों में एक विकास नर्सिंग सेकंड ईयर स्टूडेंट है, उसने ने फीस चुकाने के लिए वारदात में शामिल होना बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 1 दिन पहले भी चोरी का प्रयास भी किया था, लेकिन जिस दिन रेड हुई थी, उस कारण देर रात तक कार्मिक मौजूद थे।

पुलिस ने ऐसे पता लगाया

पुलिस ने ऐसे पता लगाया

इस बड़ी चोरी की घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर कुमार दुबे सहित कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे, गहन जांच पड़ताल की और तथ्यों को जुटाया गया। जिसमें सामने आया कि चोरों ने पूरी आयकर भवन परिसर में प्रवेश किया और नकाब पहन सीसीटीवी से बचते हुए कैमरे तोड़ दिए। साथ ही सीधे पीछे कि सीडी से दूसरे फ्लोर पर चढ़े और दरवाजा तोड़ते हुए बिल्डिंग में प्रवेश कर गए। साथ ही करीब दूसरे फ्लोर पर से 14 में से केवल एक ही कमरे का ताला तोड़ा। यहीं नहीं उसमें भी रखी कई अलमारियों में से एक अलमारी को ही तोड़ा गया। इससे वारदात में सोने के बारे में जानकारी रखने वाले भी शामिल होने का शक हुआ।

आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद आया था सोना

आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद आया था सोना

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग उदयपुर, अन्वेषण विंग जयपुर और कोटा की टीमों ने शॉपिंग सेंटर स्थित कैलाश चंद मनोज कुमार सराफ के यहां 4 दिन पहले छापा मार सर्वे किया था। साथ ही करीब सवा 2 करोड रुपए की ज्वैलरी को टीम जब्त कर लेकर आई थी। यह सोना आयकर विभाग के सहायक निदेशक एएल मीणा के कमरे में अलमारी में रखा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+