Gold Silver Price Today: शादियों के सीजन में लुढ़का सोने का दाम, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Sone-Chandi ka Rate: सोना हमेशा से ही निवेशकों की पहली पसंद रहा है। हालांकि, शादियों के सीजन के बीच सोने-चांदी के भाव में तेजी भी देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों से लगातार रेट बढ़ है। फिर भी लग्न की वजह से खरीददारी में भी तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज दाम में थोड़ी गिरावट आई है। अगर आप भी सोने-चांदी की खरीददारी का मन बना रहे हैं तो एक बार आज के ताजा दाम पर नजर डाल लीजिए।
भारत में आज सोने की कीमत 22 कैरेट के लिए 6,710 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए 7,320 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं भारत में 10 ग्राम चांदी की कीमत 945 रुपये है। 100 ग्राम चांदी की 9,450 रुपये और 1 किलो चांदी कीमत 94,500 रुपये है।

आज भारत में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (22k Gold Price in India Today)
1 ग्राम: 6,710 रुपये
8 ग्राम: 53,680 रुपये
10 ग्राम: 67,100 रुपये
100 ग्राम: 6,71,000 रुपये
आज भारत में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत (24k Gold Price in India Today)
1 ग्राम: 7,320 रुपये
8 ग्राम: 58,560 रुपये
10 ग्राम: 73,200 रुपये
100 ग्राम: 7,32,000 रुपये
आज भारत में प्रति ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत (18k Gold Price in India Today)
1 ग्राम: 5,490 रुपये
8 ग्राम: 43,920 रुपये
10 ग्राम: 54,900 रुपये
100 ग्राम: 5,49,000 रुपये
मिस्ड कॉल से जरिए कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। बलैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications