Gold Price: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी 700 रुपये गिरी, जानिए भाव

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने के दाम में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये गिरकर 32,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें भी भारी गिरावट देखने को मिला है। मंगलवार को चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 700 रुपये तक लुढ़क गई। इस गिरावट की वजह से चांदी 38,000 के आंकड़े नीचे 37,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

जानिए आज क्या है सोने के भाव

जानिए आज क्या है सोने के भाव

जानकारी के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों और स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की मांग घटने की वजह से सोने के दाम में गिरावट आई है। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने के दाम 32,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 31,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं गिन्नी के भाव 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर ही रहे।

चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट, जानिए भाव

चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट, जानिए भाव

चांदी के भाव की बात करें तो मंगलवार को इसमें भी भारी गिरावट देखने मिली। चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम 700 रुपये घटकर 37,450 रुपये पहुंच गया, वहीं चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 453 रुपये की नरमी के साथ 36,662 रुपये रही। चांदी सिक्का प्रति सैकड़ा 1000 रुपये गिरकर 74,000 पर आ गया, वहीं बिकवाली के दौरान 75,000 रुपये के भाव बंद हुआ।

इस वजह से सोने के भाव में आई गिरावट

इस वजह से सोने के भाव में आई गिरावट

जानकारों के मुताबिक सोने की कीमतों में गिरावट की वजह घरेलू बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से सुस्त मांग रही है, हालांकि मजबूत वैश्विक संकेतों ने गिरावट को थामने का काम किया है। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.22 फीसदी चढ़कर 1,203.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 14.18 डॉलर प्रति औंस रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+