कर्नाटक चुनाव से पहले जब्त किया गया 23.51 करोड़ का सोना और चांदी , जानें अब तक कितनी हो चुकी है बरामदगी

चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले चिक्‍कमगलुरू जिले के तारिकेरे विधानसभा क्षेत्र में 23.51 करोड़ का सोना और चांदी बरामद किया है।

karnataka elections

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चुनाव आयोग काफी सख्‍ती बरत रहा है। 10 मई को कर्नाटक राज्‍य में होने वाले चुनाव से पहले चुनाव आयोग अब तक करोड़ो का कैश और शराब समेत अन्‍य कीमती सामग्रियां बरामद कर चुका है। वहीं गुरुवार को चुनाव आयोग ने चुनाव से पहले चिक्‍कमगलुरू जिले के तारिकेरे विधानसभा क्षेत्र में 23.51 करोड़ का सोना और चांदी बरामद किया है।

चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग ने अगले महीने कर्नाटक में होने वाले चुनाव से पहले चिक्कमगलुरु जिले के तारिकेरे विधानसभा क्षेत्र में ₹23.51 करोड़ मूल्य के साथ 40 किलोग्राम से अधिक सोना और 20 किलोग्राम से अधिक चांदी जब्त की है।

चुनाव आयोग की flying surveillance टीमों ने चुनावी राज्‍य कर्नाटक के विधानसभा क्षेत्र में 40.59 किलोग्राम सोना और 20.7 किलोग्राम चांदी जब्त की।

बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा 29 मार्च को चुनाव आयोग ने जारी की थी। चुनाव की तारीख और चुनाव का कार्यक्रम के ऐलान के बाद प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई थी जिसके बाद प्रवर्तन एजेंसियां अब तक कर्नाटक में लगभग 240 करोड़ रुपये की जब्ती कर चुकी हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार कर्नाटक चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू होने के बादकुल बरामदगी 239.52 करोड़ रुपये की जा चुकी है।

जिसमें 80 करोड़ रुपये नगद, 48 करोड़ रुपये की शराब, 78 करोड़ का सोना और चांदी और 19 करोड़ का मुफ्त उपहार के अलावा 16 करोड़ का ड्रग्स/नशीले पदार्थ शामिल हैं। बरामदगी के संबंध में 1,714 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले 9 मार्च से 27 मार्च की अवधि के बीच कुल बरामदगी कुल 58 करोड़ की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+