Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, कम दाम पर खरीदने का अच्छा मौका

नई दिल्ली। कोरोना काल में अगर आप सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। शनिवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है, गुड रिटर्न की वेबसाइट के अनुसार प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 47,350 रुपये से गिरकर 47,250 पर आ गई है। वहीं, चांदी की कीमतो में भी 50 रुपये की गिरवाट दर्ज की गई है। शनिवार को चांदी का भाव 48,500 से गिरकर 48,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

देशभर के राज्यों में अलग भाव

देशभर के राज्यों में अलग भाव

गौरतलब है कि देशभर के विभिन्न राज्यों में सोने के आभूषणों की कीमतों में फर्क देखा जा सकता है, इसके पीछे का कारण उत्पाद शुल्क, राज्य कर और अन्य लगने वाले शुल्क हैं। एमसीएक्स पर अगस्त का सोना वायदा 0.07 प्रतिशत गिरकर 47,334 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। नई दिल्ली में, 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 46,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चेन्नई में यह 45,370 रुपये और मुंबई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 45,400 रुपये है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,734 डॉलर प्रति औंस के लाभ के साथ कारोबार कर रहा है जबकि चांदी 17.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा दिल्ली में 24 कैरेट के लिए हाजिर सोना सकारात्मक अंतर्राष्ट्रीय सोने की कीमतों पर 153 रुपये तक का कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कम होकर 75.84 पर आ गया।

ज्वैलर्स ने सरकार से की ये अपील

ज्वैलर्स ने सरकार से की ये अपील

इसका कारण अस्थिर घरेलू इक्विटी और निरंतर विदेशी फंड के बहिष्कार के चलते प्रभावित हुए निवेश को बताया जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी के संकट के मद्देनजर ज्वैलर्स ने सरकार से हॉलमार्किंग के लिए अगले साल की समयसीमा बढ़ाने का आग्रह किया है। बता दें कि केंद्र ने पिछले साल नवंबर में घोषणा की थी कि 15 जनवरी 2021 से देश भर में सोने के आभूषण और कलाकृतियों की हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी जाएगी।

आभूषण की हॉलमार्किंग अनिवार्य

आभूषण की हॉलमार्किंग अनिवार्य

सरकार ने हॉलमार्किंग को स्थानांतरित करने और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के साथ खुद को पंजीकृत करने के लिए ज्वैलर्स को एक वर्ष से अधिक का समय दिया था, इसके तहत उन्हें केवल हॉलमार्क वाले आभूषण और 14, 18 और 22 कैरेट सोने से बने कलाकृतियों को बेचने की अनुमति होगी। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो ज्वैलर्स के खिलाफ कानून का उल्लंघन करने के लिए दंड और कारावास की सजा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: ...जब हैंडपंप के नीचे से मिला करोड़ रुपए का सोना, देखकर उड़गए पुलिसकर्मियों के होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+