मुंबई पुल हादसा: मोटरमैन ने इस तरह बचाई सैकड़ों लोगों की जान

मुंबई: मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक फुटओवर ब्रिज के स्लैब गिरने से 6 लोग घायल हो गए, सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और मलबे को हटाने का काम जारी है। हालांकि पुल गिरने के कारण एक बड़ा हादसा हो सकता था अगर मोटरमैन ने अपनी सूझबूझ से एक लोकल ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक न लगाया होता। हादसे के वक्त यह ट्रेन बोरीवली से चर्चगेट की तरफ जा रही थी।

घटनास्थल से केवल 50 मीटर की दूरी पर थी ट्रेन

घटनास्थल से केवल 50 मीटर की दूरी पर थी ट्रेन

जब ये हादसा हुआ, ये ट्रेन घटनास्थल से केवल 50 मीटर की दूरी पर थी। उस वक्त मोटरमैन चंद्रकांत सांवत ने देखा कि फुटओवर ब्रिज का मलबा ट्रैक पर गिर रहा है, उन्होंने तुरंत ही इमरजेंसी ब्रेक लगाया और एक बड़े हादसे को अपनी सूझबूझ के कारण टाल दिया। चंद्रकांत ने बताया कि वो करीब 27 साल से रेलवे में काम कर रहे हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

राहत और बचाव कार्य जारी

ये ब्रिज अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता है, जिसका नाम गोखले ब्रिज है। फुटओवर ब्रिज का मलबा गिरने से रेलवे यातायात प्रभावित हुई है। अंधेरी से विले पार्ले जाने वाली सभी 4 लाइनें बंद कर दी गई हैं। ब्रिज के दूसरी तरफ ही दो स्कूल हैं, पास में रेलवे स्टेशन है। नतीजन ये ब्रिज काफी इस्तेमाल में आता है, हालांकि ये हादसा सुबह हुआ इसलिए ब्रिज पर अधिक संख्या में लोग नहीं थे। हादसे के बाद मुंबई पुलिस के साथ मौके पर एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

घटना के जांच के आदेश

घटना के जांच के आदेश

बता दें कि सोमवार से लगातार हो रही बारिश के कारण एक बार फिर से मुंबई का जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के बीच मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब अंधेरी स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया, जिसके कारण वेस्टर्न लोकल रेल सेवा पूरी तरह से ठप हो गई। इन हादसे में 6 लोगों के घायल होने की खबर है। ये ब्रिज अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास था, जिसके कारण अंधेरी से विरार जाने वाली ट्रेनों के संचालन को बंद कर दिया गया है। वहीं इस घटना के जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+