कोरोना काल में GoAir लेकर आया 'गोफ्लाईप्राइवेट' ऑफर, जितनी चाहे सीटें बुक करा सकेंगे यात्री
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट में अब धीरे-धीरे जन-जीवन भी पटरी पर आने लगा है। भारत में मार्च से शुरू हुई लॉकडाउन प्रक्रिया अब अनलॉक का रूप ले चुकी हैं इसके अलावा रेल, बस और हवाई यात्राओं को भी सीमित संख्या में शुरू कर दिया गया है। पिछले महीने घरेलू उड़ानों को अनुमति देने के बाद अब कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी शुरू किया गया है। इस बीच कोरोना संकट को देखते हुए भारतीय विमानन कंपनी गोएयर ने अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए 'गो फ्लाई प्राइवेट' नाम से एक ऑफर की शुरुआत की है।

कोरोना वायरस संकट में अक्सर यात्रियों को यात्रा करते समय अपने आस-पास के सीट पर बैठे लोगों से संक्रमण का खतरा रहता है, हालांकि यात्रियों को विमान में बैठाने से पहले अच्छी तरह उनकी जांच की जाती है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए गोएयर एक बेहतर विकल्प लेकर सामने आया है। गोएयर ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए विमान सेवा का पहला 'गोफ्लाईप्राइवेट' विकल्प लेकर आया है जिसके तहत विमान में यात्रा करने वाले एक यात्री के लिए कितनी भी सीट बुक कराई जा सकेंगी।
इसका मतलब यह हुआ कि अगर कोई यात्री चाहे तो अपने आस-पास की किसती भी सीटें बुक करा सकता है। इस प्रकार निजी चार्टर विमान की तुलना में बेहद कम खर्च में यात्री चार्टर विमान की तरह प्राइवेसी रख सकेगा। गोएयर ने कहा, 'एयरलाइन ने आज (शुक्रवार) ''गोफ्लाईप्राइवेट' की शुरुआत की, जिसमें ग्राहक कई पंक्तियों को बुक कर सकते हैं और एक ही पीएनआर (यात्री नाम रिकॉर्ड) पर विमान में अपना निजी क्षेत्र बना सकते हैं।'
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रा की मांग में कमी के चलते घरेलू विमान कंपनियां कई तरह के उपाय कर रही हैं, इसमे रियायती मूल्य पर एक यात्री को संलग्न सीट की पेशकश करना, संगरोध पैकेज के लिए होटलों, डॉक्टरों और कोरोना जांच सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराना शामिल हैं। गोएयर भारत की पहली एयरलाइन है जिसने चार्टर फ्लाइट जैसी सुविधा को ऐसे व्यक्ति तक पहुंचाया है जो फिलहाल इसे वहन नहीं कर सकता है।
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में भी होंगे लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव, शनिवार को हो सकता है तारीखों का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications