Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गो एयर विमान के दाएं इंजन से टकराया पक्षी, लगी आग, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

नई दिल्‍ली। अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रही GoAir की फ्लाइट में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, विमान के बाएं इंजन से पक्षी टकरा गया जिसकी वजह वजह से उसमें आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि टेक ऑफ रोल के दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना पर गो एअर ने बयान जारी कर कहा- 'अहमदाबाद से बेंगलुरू की GoAir फ्लाइट G8 802 से पैसेंजर और क्रू मेंबर्स सफलता पूर्वक उतर गए हैं।

Recommended Video

    Ahmedabad-Bengaluru जा रही GoAir की फ्लाइट मेंआग, अनजान चीज से हुई थी टक्कर | वनइंडिया हिंदी
    गो एयर विमान के दाएं इंजन से टकराया पक्षी, लगी आग, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

    यात्रियों से लिए एक अलग फ्लाइट का इंतजाम किया गया है। अब इन यात्रियों की फ्लाइट अहमदाबाद से बेंगलुरू के लिए 13.30 बजे (दिन के 1.30 बजे) उड़ान भरेगी क्योंकि बेंगलुरु रन वे 15 बजे ( दिन के 3 बजे) तक बंद है। सभी यात्रियों की सहायता की जा रही है और उन्हें रिफ्रेशमेंट्स भी दिये गए हैं।' 'गोएयर ने कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और एअरलाइन उसके यात्रियों को हुई किसी भी तरह की परेशानी पर खेद जताती है।

    आपको बता दें कि जनवरी में भी गो एयर का ए 320 नियो विमान मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होने के करीब दो घंटे बाद इंजन में अधिक कंपन के चलते लौट आया था। इस विमान में प्रैट एंड व्हिटनी इंजन लगा था। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से आपात स्थिति में उतरा। उसपर 168 यात्री सवार थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+