Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस राज्‍य में कोरोना के चलते हुई पहली मौत, 85 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

पणजी। कोरोना महामारी के प्रकोप से अबतक काफी हद तक बचा हुआ था लेकिन अब वहां भी इस वायरस से पहली मौत हो गई है। गोवा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक उत्तरी गोवा के मोर्लेम की एक 85 वर्षीय महिला, जो कोरोना वायरस से पीड़ित थी, उन्होंने अस्पताल में संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। एक ऑडियो बयान में, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने पुष्टि की और कहा, 'आज, हमारे निर्वाचन क्षेत्र, मोरलेम में एक 85 वर्षीय महिला की COVID-19 से मृत्यु हो गई। यह राज्य में पहली मौत की सूचना है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।'

इस राज्‍य में कोरोना के चलते हुई पहली मौत, 85 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

राणे ने कहा कि गोवा में टेस्ट के सख्त नियम है और टेस्ट की क्षमता देश के किसी भी हिस्से से बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि हम हर पहलू में अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और गोवा राज्य में सर्वोत्तम तरीकों को अपनाया गया है। बता दें कि अब तक गोवा में अब तक 625 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं यहां पर एक्टिव मामलों की संख्या 129 है। जानने लायक बात ये भी है कि अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम ऐसे राज्य हैं जहां पर अभी तक कोरोना वायरस से एक भी मौत नहीं हुई है।

देश में कोरोना की स्थिति

सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश भर में पिछले 24 घंटों में 445 लोगों की मौत हो गई है वहीं 14,821 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 4,25,282 पहुंच गई है। जिसमें से 1,74,387 एक्टिव मामले हैं। देश में अब तक 2,37,196 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं 13699 लोगों की मौत हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+