गोवा के मंत्री का शर्मनाक बयान: छोटे कपड़ों में पब जाकर शराब ना पीएं लड़कियां

धवालीकर ने कहा कि छोटे कपड़े में लड़कियों का पब जाना हमारी संस्कृति के लिए उपयुक्त नहीं है। अगर हम इसे मंजूरी देते हैं तो हमारे गोवा की संस्कृति का क्या होगा। कम कपड़े में लड़कियों का पब जाना गलत संस्कृति को दर्शाता है और इसे बंद किया जाना चाहिए। वहीं उन्होंन मुतालिक का समर्थन देते हुए कहा कि मुतालिक पब कल्चर के खिलाफ हैं और वह जो कहते हैं वह गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुतालिक किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोल रहे और अपने धर्म के बारे में बोलने का अधिकार सबको है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चहेते नेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद तापस पाल कहा है कि अगर विरोधी दल सीपीएम का कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला को छू भर देगा तो हम अपने लड़कों को सीपीएम की महिलाओं का बलात्कार करने के लिये भेज देंगे।












Click it and Unblock the Notifications