एक्ट्रेस जरीन खान की गाड़ी से एक्सीडेंट, हादसे में युवक की मौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की गाड़ी से टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। बुधवार को गोवा में जरीन की गाड़ी से स्कूटर से जा रहे एक युवक की टक्कर हो गई। युवक को अस्तपाल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ, तब जरीन और उनका ड्राइवर गाड़ी में मौजूद था।
Recommended Video

पणजी। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की गाड़ी से टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। बुधवार को गोवा में जरीन की गाड़ी से स्कूटर से जा रहे एक युवक की टक्कर हो गई। युवक को अस्तपाल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ, तब जरीन और उनका ड्राइवर गाड़ी में मौजूद था।

जरीन की गाड़ी से हादसा उत्तरी गोवा के गांव अंजुना में हुआ। पास के मापूसा शहर के रहने वाले 31 वर्षीय नितेश गोरल अपनी स्कूटी से जा रहे थे, जब अंजुना के पास उनकी स्कूटी जरीन की गाड़ी से टकराई गई। नितेश को तुरंत मापूसा के असिलो अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने ऑर्डर किया हेडफोन लेकिन निकला 'कुछ और'
पुलिस के मुताबिक जब ये हादसा हुआ तो जरीन और उनके ड्राइवर अली अब्बास गाड़ी में मौजूद थे। इस मामले की जांच जारी है। हाल ही में जरीन अपनी पूर्व मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर चर्चा में आई थीं।
सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से डेब्यू करने वाली जरीन ने पूर्व मैनेजर अंजलि अथ पर चरित्र हनन का आरोप लगाया है। आरोप है कि जरीन के अंजली को हटाने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस से बदतमीजी की, उन्हें धमकी दी और आपत्तिजनक मैसेज भेजे। जरीन ने इसके बाद खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ें: Zomato के वायरल वीडियो पर भड़कीं 'वास्तव' की एक्ट्रेस, लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख लगाई क्लास












Click it and Unblock the Notifications