पीएम मोदी ने गोवा को बताया विकास का नया मॉडल, कहा- 'डबल इंजन' की सरकार कर रही है शासन
नई दिल्ली, अक्टूबर 23। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा' कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शिरकत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम के लाभार्थियों से बातचीत की। पीएम मोदी ने इस दौरान गोवा को विकास का नया मॉडल बताते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को राज्य में बहुत अच्छे से लागू किया है।
Recommended Video

गोवा में पिछले कुछ साल से बनी हुई है स्थिरता- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इस योजना के बारे में बोलते हुए कहा है कि गोवा में आत्मानिर्भर भारत के लिए जो भी जरूरी है वो सबकुछ है और ये संभव हो सका है कि 'डबल इंजन' की सरकार के कारण। पीएम मोदी ने राज्य में बीजेपी और केंद्र में भी बीजेपी की सरकार होने का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, लंबे समय तक गोवा में राजनीतिक स्वार्थ और राजनीतिक अस्थिरता ने राज्य को हानि पहुंचाई, लेकिन पिछले कुछ साल से गोवा में स्थिरता बनी हुई है।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले सालों में ये कार्यक्रम फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी ताकत के रूप में साबित होगा। पीएम मोदी ने कहा कि गोवा भारत की ताकत बनकर उभरा है। गोवा के मछुआरों को प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना से भी लाभ हो रहा है। तेज गति से बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था में गोवा की भागीदारी भी अच्छी है।
क्या है 'आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा' योजना
आपको बता दें कि ये योजना केंद्र सरकार की 'आत्मनिर्भर भारत' से प्रेरित होकर शुरू की गई है। इस योजना की पहल 1 अक्टूबर 2020 में की गई थी। इस कार्यक्रम के तहत, राज्य सरकार के एक अधिकारी को 'स्वयंपूर्ण मित्र' के रूप में नियुक्त किया जाता है, जो एक नामित पंचायत या नगरपालिका का दौरा करता है। इस दौरान वो लोगों के साथ बातचीत करता है और सरकारी विभागों के बीच तालमेल बिठाता है।












Click it and Unblock the Notifications