गोवा में कितने चरण में कब-कब होगी वोटिंग, जानिए पूरा चुनावी कार्यक्रम

नई दिल्ली, 08 जनवरी: चुनाव आयोग की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में चुनावी बिगुल बज गया। पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने आज किया। इसके साथ ही राज्यों में अधिसूचना लागू हो गई। चुनाव आयोग ने गोवा में 1 चरण में चुनाव कराने का ऐलान किया है। राज्य में 14 फरवरी को मतदान होगा। वहीं 10 मार्च को पांच राज्यों में हुए मतदान का गणना होगी।

Recommended Video

    Goa-Manipur Election 2022: गोव-मणिपुर में इतने फेज में चुनाव, जानिए पूरा समीकरण | वनइंडिया हिंदी
    Goa Election 2022: Voting Dates, Result Date, Timings, District Wise Schedule, All You Need To Know

    गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। 14 फरवरी को गोवा में मतदान होंगे जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे। 21 जनवरी को नामांकन शुरू हो जाएंगे। 28 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख होगी। कोविड-19 महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार सख्त प्रोटोकॉल तैयार किए हैं। इसके अनुसार, 15 जनवरी तक किसी भी रैली, रोड शो और पदयात्रा की इजाजत नहीं होगी।

    चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सुरक्षित चुनाव कराना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि गोवा में 95 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क जैसी कोविड से बचाव की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि तारीखों की घोषणा के साथ ही गोवा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन दाखिल करने का विकल्प भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक मतदान केंद्र ऐसा होगा जो विशेष रूप से महिला कर्मियों द्वारा संचालित किया जाएगा ताकि महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए पोलिंग स्टेशन में व्यवस्थाएं की गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+