गोवा चुनाव 2022: कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट की जारी, जानें कहां से लड़ंगे BJP छोड़ने वाले माइकल लोबो

गोवा चुनाव 2022: कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट की जारी, जानें कहां से लड़ंगे BJP छोड़ने वाले माइकल लोबो

पणजी, 18 जनवरी: गोवा विधानसभा चुनाव-2022 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा के पूर्व विधायक और बीजेपी सरकार में मंत्री भी रहे माइकल लोबो कलंगुट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अधीन मंत्री माइकल लोब ने विधानसभा चुनाव की अधिसूचना से लगभग एक सप्ताह पहले कांग्रेस में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ दी थी। माइकल लोबो उत्तरी गोवा में एक पकड़ रखने वाले नेता थे। भाजपा के नेतृत्व वाली गोवा सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अपशिष्ट प्रबंधन के मंत्री थे माइकल लोबो।

Goa Congress

कांग्रेस में शामिल होने के बाद माइकल लोबो ने कहा था, 'मतदाताओं ने मुझे बताया कि बीजेपी अब आम लोगों की पार्टी नहीं रही है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस आम लोगों के लिए काम कर रही है। वह 25 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।'

देखें कांग्रेस की पूरी तीसरी लिस्ट

-मेघश्याम राउत, बिचोलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

- अमन लोटलिकर, तिविम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

-विकास प्रभुदेसाई को कांग्रेस ने पोरवोरिम विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

-एंथोनी एल फर्नांडीस, सेंट आंद्रे सीट से चुनाव लड़ेंगे।

- धर्मेश सगलानी, संक्वेलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

- लवू ममलेकर को मरकाइम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

- प्रसाद गांवकर को संगुमे से टिकट दिया गया है।

-वहीं जनार्दन भंडारी को कनाकोना सीट से टिकट दिया गया है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने भी आज अपनी लिस्ट जारी की है। आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है। गोवा में विधानसभा चुनाव -2022 14 फरवरी को होंगे। नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+