'हिंदू राष्ट्र' बयान पर डीसूजा ने माफी मांगी, विवाद खड़ा कर दिया था डीसूजा ने

डीसूजा ने कहा कि मेरी राय दूसरों के नजरिए से गलत हो सकती है। मैं यह स्वीकार करता हूं। मैं यह नहीं कहता कि यही सही राय है। आप मुझे गलत कह सकते हैं। यदि मेरी राय से किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं।"
मैं भी हिंदू, तू भी हिंदू
गौरतलब है कि डीसूजा ने शुक्रवार को कहा था कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। यह हिंदुस्तान है। हिंदुस्तान में रहने वाले सभी भारतीय हिंदू हैं। मैं भी एक हिंदू हूं। मैं एक ईसाई हिंदू हूं। डीसूजा के इस बयान ने राजनीतिक हल्कों और राष्ट्रीय मीडिया में हलचल मचा दी। यहां तक कि विपक्ष ने गोवा के रोमन कैथोलिक चर्च से डीसूजा को समाज से बहिष्कृत करने की मांग कर डाली।
गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ अल्पसंख्यक सदस्यों में से एक डीसूजा की छवि राज्य के ईसाई समुदाय के बीच पार्टी के 'पोस्टर ब्वॉय' की है। गोवा की कुल जनसंख्या का 26 फीसदी ईसाई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications