मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। पर्रिकर को केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के पद पर नियुक्त किया जा सकता है। पर्रिकर के इस्तीफा देने के बाद उनके प्रशंसको में काफी निराशा है। मनोहर पर्रिरक गोवा के काफी लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में गिने जाते है।

इस्तीफा देने के बाद पर्रिकर ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय भाजपा के समिति के आदेश पर इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि देश के लिए जिस भी रूप में अपना सहयोग दे सकता हूं देने का पूरा प्रयास करुंगा।
गौरतलब है कि कल मोदी सरकार कैबिनेट का विस्तार कर सकती है। जिसमें कई आला भाजपा सांसदों सहित एनडीए की सहयोगी पार्टियों के सांसदों को मंत्री का पद दिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications