गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर को कैंसर होने की खबर अफवाह, मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल ने जारी किया बयान
मुंबई। मनोहर पर्रिकर को हाल ही में फूड पॉयजनिंग की वजह से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, अब मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल ने स्टेटमेंट जारी कर मनोहर पर्रिकर को कैंसर होने की खबर को अफवाह बताया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुंबई में थे, तो उन्होंने भी पर्रिकर से लीलावती हॉस्पिटल में जाकर मुलाकात की थी। बता दें कि आज कुछ अंग्रेजी वेबसाइट ने पर्रिकर के कैंसर होने की खबर को ब्रेक किया था। जिसके बाद अब लीलावती हॉस्पीटल ने इसे खंडन कर दिया है। हालांकि, स्टेटमेंट में मनोहर पर्रिकर के अग्नाशय में कैंसर होने का कोई जिक्र नहीं है।

कुछ इस रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोहर पर्रिकर के अग्नाशय में हुआ कैंसर चौथे स्तर पर पहुंच गया है और वे अब डॉक्टरों की निगरानी में है। मुख्यमंत्री पर्रिकर का इलाज डॉ. पी. जगन्नाथ की देखरेख में चल रहा है। पर्रिकर को 15 फरवरी की रात को अग्नाशय में सूजन की शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।
वहीं, एक अन्य अंग्रेजी वेबसाइट 'जनता का रिपोर्टर' ने दावा किया है कि मनोहर पर्रिकर कैंसर से गुजर रहे हैं और उनकी स्थिति गंभीर है। इस रिपोर्टर के मुताबिक, हॉस्पिटल ने पर्रिकर के कैंसर होने की बात का खंडन भी नहीं किया है।
बता दें कि आज एक बार फिर मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बिगड़ने की खबर आई थी, जो फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। हालत ज्यादा खराब होने के बाद आज ही डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। हालांकि, बीजेपी एमपी तरुण विजय ने मनोहर पर्रिकर के कैंसर होने की खबर का पूरी तरह से खंडन किया है। बता दें कि सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री को बजट भी पेश करना है।












Click it and Unblock the Notifications