गोवा विधानचुनाव 2017: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी-बंद करेंगे गोवा में कैसिनो
गोवा विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पणजी में कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घोषणा पत्र और गोवा के अन्य कांग्रेस नेताओं के संग जारी किया।
पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पणजी में कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घोषणा पत्र और गोवा के अन्य कांग्रेस नेताओं के संग जारी किया। इस घोषणा में वादा किया गया है कि अगर गोवा में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इस राज्य में चलने वाले सारे कैसिनो को बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा समुद्र में तैरते जहाजों पर खेले जाने वाले कैसिनो को भी बंद किया जाएगा।

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही फ्लोटिंग कैसिनो को बंद कर दिया जाएगा। गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष ल्यूजिनो फलेरियो ने पत्रकारों से बातचीत में पहले चरण में समंदर में तैरते कैसिनो और दूसरे चरण में समंदर किनारे तटीय इलाकों में स्थित कैसिनो बंद किए जाएंगे। वहीं समुद्र के किनारे स्थित कैसिनो को दूसरे चरण में बंद किए जाएंगे। कैसिनो बंद करने के बाद रोजगार खत्म होने से संबंधित सवाल के जवाब में ल्यूजिनो फलेरियो ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि इन कैसिनों पर बहुत अधिक संख्या में लोग काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications