आखिर कब उड़ान भरेगी Go First की फ्लाइट्स? कंपनी ने अब 25 जुलाई तक के लिए परिचालन पर लगाई रोक

डीजीसीए की हरी झंडी मिलने के बावजूद गो फर्स्ट एयरलाइंस की फ्लाइट्स उड़ान भरने में सक्षम नहीं हो सकी है। कंपनी ने एक बार फिर से 25 जुलाई तक अपनी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। गो फर्स्ट (Go First Airlines) ने रविवार (23 जुलाई) को ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि परिचालन कारणों (Operational Reasons) से 25 जुलाई 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

उड़ान रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। ट्वीट में आगे कहा गया कि कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन के पुनरुद्धार के लिए एक आवेदन दायर किया है। जैसा कि आप जानते हैं, कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन के पुनरुद्धार के लिए एक आवेदन दायर किया है। हम शीघ्र ही बुकिंग फिर से शुरू कर सकेंगे। हम आपके धैर्य के लिए धन्यवाद करते हैं।

Go-first-flight-cancelled

गौरतलब है कि कम लागत वाली एयरलाइन गो फर्स्ट (मूल रूप से गोएयर) ने इस साल मई की शुरुआत में दिवाला कार्यवाही शुरू करने के लिए आवेदन किया था। कंपनी पिछले कुछ समय से इंजन संबंधी दिक्कतों से जूझ रही थी, जिसके कारण बड़ी संख्या में उसके विमानों को खड़ा करना पड़ा था।

2 मई को, गो फर्स्ट ने अपनी उड़ानें रद्द कर दीं और राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष स्वैच्छिक दिवालियापन के लिए याचिका दायर की, जिसमें अमेरिका स्थित इंजन निर्माता, प्रैट एंड व्हिटनी की ओर से दायित्वों को तुरंत पूरा करने में असमर्थता के कारण देरी का आरोप लगाया गया - जिसके कारण इसके बेड़े के एक हिस्से की उड़ान रोक दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+