गो एयर ने अपनी कुछ उड़ानों को किया रद्द, ये है बड़ी वजह
नई दिल्ली। गो एयर एयरलाइंस ने गुरुवार को कुछ विमानों की उड़ान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। गो एयर की ओर से कहा गया है कि वह अपने कुछ फ्लाइट्स की उड़ान को इसलिए बंद कर रहा है क्योंकि एयरबस प्रैट एंड व्हाइट कुछ विमान और इंजिन की डिलिवरी में विलंब कर रही है। कंपनी के इस फैसले का असर कुछ पहले से चल रही उड़ान के अलावा ऐसी फ्लाइट्स भी पड़ेगा जिनके टिकट की बुकिंग ऑनलाउन उपलब्ध है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि कितनी फ्लाइट्स की उड़ान बाधित रहेगी और इन विमान की संख्या क्या है।

इससे पहले पिछले वर्ष नवंबर और दिसंबर माह में गो एयर ने दर्जनों विमान की उड़ान को रद्द कर दिया था। इशकी वजह एयरक्राफ्ट की डिलिवरी में हो रही देरी को बताया गया था। बता दें कि कंपनी की ए320 नियोस कैटेगरी के विमान के इंजन में पहले से ही तकनीकी समस्या है, जिसकी वजह से कंपनी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार हफ्तों की बात करें तो कंपनी का कहना है कि उसे बिना पूर्व तैयारी के अपने कुछ एयरक्राफ्ट की उड़ानों को बंद करना पड़ा है।
बता दें कि फिलहाल कंपनी हर रोज 325 उड़ान का संचालन कर रही है और इसमे 60 विमान शामिल हैं। गो एयर ने कहा कि उसे 12-15 विमान हर वर्ष 2025 तक मिलते रहेंगे। कंपनी की ओर से कहा गया है कि लोगों को कम से कम समस्या हो इसके लिए विमान की उड़ान के तय समय से कहीं अधिक पहले यात्रियों को इसकी जानकारी दी जा रही है। लेकिन बावजूद हमारे बेहतरीन कोशिशों के कुछ लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है जिसके लिए हम यात्रियों से क्षमा मांगते हैं। गौरतलब है कि गो एयर कुल 36 जगहों पर अपनी उड़ान भरती है जिसमे विदेश के 9 गंतव्य स्थान भी शामिल हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications