GNCTD Ordinance का केस सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में भेजा जा सकता है! 20 जुलाई को अगली सुनवाई

GNCTD Ordinance का मामला सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के पास भेजा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार शीर्ष अदालत ने संकेत दिया है कि 'नौकरशाहों पर कंट्रोल' का ये मामला बड़ी पीठ में सुना जाएगा।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष अदालत ने संकेत दिया है कि नौकरशाहों पर नियंत्रण से संबंधित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश, 2023 (GNCTD) की संवैधानिक वैधता पर 20 जुलाई को सुनवाई होगी।

GNCTD Ordinance

केंद्र सरकार के अध्यादेश को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका को संविधान पीठ के पास भेजे जाने का संकेत इसलिए माना जा रहा है क्योंकि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 20 जुलाई के लिए टाल दी।

बता दें कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निष्प्रभावी करने के लिए अध्यादेश का सहारा लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि दिल्ली में नौकरशाहों की नियुक्ति और तबादले पर अधिकार राज्य (केजरीवाल) सरकार का होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+