Global Conference on Cyberspace: साइबर स्पेस पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, तीन उंगलियां उठाकर कही ये बात
नई दिल्ली। आज भारत में पहली बार साइबर स्पेस पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। यह सम्मेलन दो दिन तक चलेगा, जिसमें 33 देशों और भारत के सभी राज्यों के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भी शिरकत करेंगे। यह सम्मेलन इससे पहले कभी भारत में नहीं हुआ है। इससे पहले 2011 में लंदन में, 2012 में बुडापेस्ट में, 2013 में सियोल में और 2015 में हेंग में आयोजित हुआ था।

साइबरस्पेस पर 5वें अतंरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक की वजह से बहुत कुछ आसान हो गया है। इससे गवर्नेंस में भी काफी मदद मिली है। वह बोले कि तकनीक ने कई बाधाओं को खत्म कर दिया है। इससे वसुधैव कुटुंबकम यानी दुनिया एक परिवार की फिलोसॉफी को बल मिला है। पीएम बोले कि 3 चीजों ने भ्रष्टाचार को घटाने और कामों में पारदर्शिता लाने में मदद की। पहला जन धन खाता, दूसरा आधार प्लेटफॉर्म और तीसरा मोबाइल फोन।
10 हजार प्रतिनिधि ले रहे हैं हिस्सा
साइबर स्पेस पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कुल 124 देशों के करीब 10,000 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से कुछ प्रतिनिधि खुद इस कार्यक्रम में उपस्थिति होंगे और कुछ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से साइबर फॉर डिजिटल इन्क्लूजन, साइबर फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ, साइबर फॉर सिक्योरिटी और साइबर फॉर डिप्लोमेसी जैसे विषयों पर चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications