अब डोडा में देश द्रोह, मत छोड़ों देश द्रोहियों को
नई दिल्ली(ब्यूरो) जम्मू कश्मीर के डोडा से चौंकाने वाली खबर आ रही है कि वहां छात्र छात्राओं को पंद्रह अगस्त को राष्ट्रगान गाने से रोका गया। और यह हरकत शिक्षक ने ही की। जानकार कहते हैं कि कश्मीर में मोदी सरकार को पैकेज के साथ देश द्रोहियों पर एक्शन भी लेना होगा।
इसके विरोध में सैंकड़ों स्टूडेंट सड़कों पर उतर आए हैं। वो करीब पंद्रह किलोमीटर पैदल चलकर जिला कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे। वहां नारेबाजी करते हुए उस टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
देश विरोधी ताकतें
जम्मू-कश्मीर मामलों के जानकार कहते हैं इस घटना से साफ है कि प्रदेश में देश विरोधी ताकतें अब खुलकर सामने आ गई हैं। उनके ऊपर अब एक्शन लिया जाना चाहिए। अब और पिलपिला रुख देश के लिए खतरा साबित हो सकता है।
गिरफ्तार नहीं किया
इससे पहले कश्मीर की दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंदराबी ने पाकिस्तान दिवस पर श्रीनगर में अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया। उसी दिन उसने मुंबई हमलों के के मुखिया हाफिज सईद की अगुवाई वाले गुट जमात उद दावा द्वारा लाहौर में आयोजित एक रैली को फोन पर संबोधित किया।
पर मजाल है कि अभी तक उसे किसी ने गिरफ्तार करने की कोशिश की हो। मुंबई हमलों के गुनहागार सईद उस वक्त मंच पर बैठा था जब अंदराबी भाषण दे रही थी।
पैकेज के साथ एक्शन लो
जानकार कहते हैं कि कश्मीर के लिए मोदी सरकार पैकेज दे और वहां का विकास हो, इस पर तो किसी कोई दिक्कत नहीं होगी। पर, वहां पर देश द्रोहियों को कसने की जरूरत है। मोदी सरकार को अब इन लोगों पर सख्त होना पड़ेगा।













Click it and Unblock the Notifications