गीता जयराजभाई जडेजा: गोंडल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार
नई दिल्ली। गीता जयराजभाई जडेजा को गोंडल विधानसभा सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया गया है। गीता जडेजा 2012 में भाजपा की टिकट से जीतने वाले विधायक जयराजभाई जडेजा की पत्नी हैं। जयराजभाई जडेजा को गुजरात हाईकोर्ट में 2004 में राजकोट में हुए एक जमीन विवाद में नीलेश रायानी की हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

भाजपा ने इस बार जयराजभाई जडेजा की पत्नी पर दाव खेला है। गीता जडेजा के का एक बेटा और दो बेटियां है। हलफनामे में उन्होंने अपना पेशा कृषि बताया है। उन पर कोई अपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ रुपए के आसपास है।












Click it and Unblock the Notifications