गीता मेहता ने पद्म श्री लेने से किया इनकार, बोलीं- ये अवार्ड लेने का सही समय नहीं
दिल्ली: मशहूर लेखिका गीता मेहता ने शनिवार को पद्म श्री अवार्ड लेने से इनकार किया है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमें गीता मेहता का नाम भी शामिल था। गीता मेहता ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन भी हैं। उन्होंने अवार्ड देने की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए इसे लेने से मना किया है।

गीता मेहता ने न्यूयॉर्क से एक बयान जारी कहा कि मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं कि भारत सरकार ने मुझे पद्म श्री जैसे सम्मान के लायक समझा। लेकिन अफसोस के साथ मुझे इसे लेने से इनकार करना पड़ रहा है। देश में आम चुनाव नजदीक हैं और अवॉर्ड की टाइमिंग से समाज में गलत संदेश जाएगा, जो मेरे और सरकार दोनों के लिए शर्मिंदगी की बात होगी। इसका मुझे हमेशा अफसोस रहेगा। गीता को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री के लिए चुना गया था। उन्होंने पिछले 40 बरसों के अपने साहित्यिक जीवन में कई उल्लेखनीय किताबें लिखी हैं।
गौरतलब है कि देश में लोकसभा चुनाव आने वाले अप्रैल,मई में होने हैं। ओडिशा में भी बीजेडी और बीजेपी के बीच कटी टक्कटर होने के संकेत हैं। पिछले पंचायत चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था।












Click it and Unblock the Notifications