बिना हेलमेट लड़की को ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो देने लगी गालियां, आग लगाने की धमकी दी
नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत में ट्रैफिक पुलिस के साथ लड़की द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस को गाली देने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो यह मामला सुर्खियों में आया। दरअसल जब लड़की सोनीपत के गीता भवन चौक के पास बिना हेलमेट के स्कूटर से जा रही थी, तभी पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। लेकिन लड़की ने बीच सड़क पर ही पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। यही नहीं जब ट्रैफिक पुलिस ने लड़की का चालान काटना शुरू किया तो लड़की ने अपनी गाड़ी में आग लगाने की धमकी दी। गौर करने वाली बात यह है कि मौके पर एक दूसरे पुलिसकर्मी ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड क लिया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिटी ट्रैफिक इंसपेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि जब एक महिला कॉस्टेबल ने लड़की को बिना हेलमेट गाड़ी चलाते वक्त रोका तो गलत दिशा से आ रही लड़की ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। किसी भी पुलिसकर्मी ने लड़की से अभद्रता नहीं की थी, लेकिन लड़की लगातार मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को गाली दे रही थी। लड़की के पास गाड़ी के कोई पेपर नहीं थे और उसने हेलमेट भी नहीं पहना था, ना ही वह जुर्माना देने को तैयार थी। बाद में जब लड़की की मां मौके पर आई उस वक्त उन्होंने जुर्माना भरा और चालान कटवाया, जिसके बाद जाकर यह पूरा प्रकरण समाप्त हुआ।
रमेश चंद्र ने बताया कि जब लड़की से कहा गया कि वह स्कूटर के कागज दिखाए तो उसने गाली देनी शुरू कर दी और धमकी दी कि वह कह रही थी कि उसे जाने दे नहीं तो वह अपनी गाड़ी में आग लगा देगी। लोगों ने लड़की को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थी, तभी मौके पर लड़की की मां पहुंच गई, लेकिन इसके बाद भी लड़की के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। लड़की कहती है कि बहन-महिला होने का फायदा मत उठाओ। बहरहाल मां ने जब जुर्माना भरा और चालान कटवाया तो इस पूरे हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत हुआ।
इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य को उनके पद से हटाया गया, दिलबाग सिंह नए DGP
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications