महाराष्ट्र: नकल रोकने के नाम पर छात्राओं के उतरवा दिए सारे कपड़े

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के लोणी कालभोर इलाके के एमआईटी के एक कॉलेज में परीक्षा केंद्र पर नकल पर अंकुश लगाने के बहाने छात्राओं के कपड़े उतारने का मामला सामने आया। विद्यार्थी नकल न कर सके इसलिए जांच के नाम पर छात्राओं के कपड़े उतारे गए। महाराष्ट्र में दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में यह घटना सामने आयी है। घटना के बाद लोणी कालभोर पुलिस स्टेशन में गुस्साए अभिभावकों का जमावड़ा देखने को मिला। अभिभावकों की मांग है कि संबंधितों के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई की जाए।

छात्रा और उनके अभिभावक हुए खफा

छात्रा और उनके अभिभावक हुए खफा

इस घटना के चलते अभिभावकों में गहरा असंतोष और नाराजगी देखने को मिली। अभिभावकों ने कहा कि नामी महाविद्यालय में इस तरह की घटना का होना बेहद शर्मनाक है। एमआईटी जैसे प्रतिष्ठित कॉलेज की प्राध्यापिका और महिला गार्ड ने नकल रोकने की आड़ में परीक्षा रूम में जाने से पहले छात्राओं को एक कमरे में ले जाकर उनके कपड़े उतरवाए।

एक छात्रा ने कहा, मेरे पीरियड्स चल रहे हैं

एक छात्रा ने कहा, मेरे पीरियड्स चल रहे हैं

छात्राओं ने बताया कि पेपर शुरू होने से पहले हमें महिला गार्ड और एक टीचर हमें जांच के लिए दूसरे रूम में लेकर गए, साथ ही पूरे कपड़े उतारने को कहा गया। महिला गार्ड ने एक छात्रा को पैंट निकालने को कहा। तब छात्रा ने कहा कि मेरे पीरियड्स चल रहे हैं, मैं पैंट नहीं उतार सकती। ऐसा बताने के बावजूद महिला गार्ड ने मुझे पैंट उतारने के लिए मजबूर किया और मेरे साथ आपत्तिजनक हरकत की।

अभिभावकों ने थाने में दर्ज कराया मामला

अभिभावकों ने थाने में दर्ज कराया मामला

यह सिलसिला लगातार तीन से चार पेपर के दौरान चला। छात्राओं की सहनशक्ति समाप्त होने के बाद सभी ने अपने अपने माता-पिता को इस बात की शिकायत की और अभिभावकों ने कॉलेज में जाकर शिकायत की और उसके बाद पुलिस स्टेशन में जाकर मामला दर्ज कराया और संबंधितों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+