'घरों में रहने लायक नहीं हैं बेचलर..'-बेंगुलरु की महिला ने शेयर की आपबीती, लोगों ने सुझाए गजब के बहाने

एक नए शहर में घर तलाशने में बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन लोगों को और अधिक परेशानी हो जाती है, जिनकी शादी नहीं हुई होती है।

एक नए शहर में घर तलाशने में बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन लोगों को और अधिक परेशानी हो जाती है, जिनकी शादी नहीं हुई होती है। शहरों में कई मकान मालिक अपने घरों में अविवाहितों को नहीं रखना चाहते हैं। बेंगलुरु में एक अविवाहित महिला ने घर खोजने में होने वाली दिक्कतों को शेयर किया है। महिला ने बताया कि, कैसे ब्रोकर्स ने घर खोजने वाले बेचर्लस के लिए एक पूरी सवालों की लिस्ट बना रखी है। जो जिसमें कई सवाल सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं।

'शादीशुदा लोग बोरिंग जिंदगी जीते हैं'

'शादीशुदा लोग बोरिंग जिंदगी जीते हैं'

ट्विटर पर रुचिता नाम की एक महिला ने लिखा,हर हाउस ब्रोकर मुझसे पूछता है कि क्या मैं शादीशुदा हूं? क्योंकि शादीशुदा लोग बोरिंग जिंदगी जीते हैं और इसलिए वे घर के लायक होते हैं। कल से मैं एक शादीशुदा महिला के रूप में बंगलौर में एक घर की तलाश करूंगी। मेरे पति भूत होंगे। वह सुनिश्चित करेंगे कि मेरा कोई पार्टी या पुरुष मित्र न हों। महिला ने व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

महिला ने शेयर की चैट

महिला ने शेयर की चैट

चैट में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ऐसे घर में रहना पसंद करेंगीं जो पार्टियों और पुरुष मित्रों के आने पर पाबंदी रखता हो। तो महिला ने इस पर जवाब दिया,सर, हमें ऐसा मकान मालिक नहीं चाहिए जो मुझे कंट्रोल करता हो। यह ठीक है। महिला की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने दावा किया कि ज्यादातर शहरों में भी यही स्थिति है, खासकर महिलाओं के लिए।

यूजर्स ने बताए नए बहाने

महिला की इस पोस्ट पर एक यूजर्स ने जवाब देते हुए लिखा कि, हाहाह आप नाटक कर सकती हैं कि आपका पति सेना में हैं और आप उनका इंतजार कर रही हैं कि एक दिन वह नेशनल ड्यूटी से घर वापस आएंगे। @APK_48 नाम के यूजर्स ने लिखा कि, हाँ ... मेरी एक दोस्त ने ऐसा किया। जिसे वह जानती थी। उसे अपना पति बना लिया। एक प्यारी डील मिली। फिर अकेले रहने लगी, क्योंकि उसका पति विदेश काम के लिए चला गया।

मकान रखते हैं ये अजीबो-गरीब शर्तें

वहीं एक महिला यूजर्स ने बताया कि, जब मैं अपने लिए फ्लैट खोज रही थी। तब एक मकान मालिक ने शर्त रखी थी कि, अगर उसके फ्लैट पर कोई आना चाहता है, तो उसके लड़की के मां-बाप से पहले बात करनी होगी, जिसके बाद उसे फ्लैट में आने दिया जाएगा। हालांकि कई लोग मकान मालिक की शर्तों को जायज ठहराते नजर आए। उनका मानना था कि, बेचलर पार्टी में शराब पीते हैं, फिर बवाल करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+