दिल्ली में दरिंदगी: सरकारी स्कूल में 4 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अजब ये तेरे शहर का दस्तूर हो गया
हर आदमी इंसानियत से दूर हो गया।
डेढ़ करोड़ की आबादी वाले दिल्ली शहर में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जिसे पढ़कर या जानकर इंसानियत भी पीछे वाली खिड़की से कूदकर खुदकुशी कर ले। ईंट, सीमेंट और कंक्रीट का ये जंगल, कहने को तो शहर है, इसे दिल्ली कहते हैं। लेकिन इस शहर का दिल भी उतना ही पत्थर है जितनी यहां की बेजान इमारतें। यहां की पथरीली सड़कें भी शायद उतनी पथरीली नहीं होंगी, जितना ये शहर पत्थर दिल है। अभी दो दिन पहले ही ये खबर आई थी कि एक ट्यूटर अपने स्टूडेंट को अश्लील फिल्म दिखाकर उसका यौन शोषण करता था।

16 वर्षीय कथित आरोपी लड़के ने कहा कि घटना वाले दिन वह शहर से बाहर था। उसने अपने दावे की पुष्टि के लिए ट्रेन का टिकट भी पेश किया। पुलिस ने बताया कि पूट कलां गांव स्थित स्कूल में अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित घटना में कौन शामिल था। पुलिस के अनुसार बच्ची की डॉक्टरी जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications