Seema Haider जैसी एक और कहानी! 'प्यार' पाने पाकिस्तान पहुंची युवती, ऑनलाइन इश्क के बाद टूटीं सरहदें

Girl in Pakistan From India for Love: सीमा हैदर की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई कि एक लड़की की प्रेम कहानी सामने आ गई। लड़की अपने प्रेमी के लिए भारत से पाकिस्तान पहुंच गई। जैसे ही यह खबर सामने आई तो लोग उसकी तुलना सीमा हैदर से करने लगे।

अंजू नाम की लड़की अपने प्रेमी से मिलने शरहद पार चली गई। दोनों सोशल मीडिया पर मिले थे। इसके बाद दोनों में बातचीत बढ़ती चली गई। दोनों काफी नजदीक आ गए। अंजू अब अपने ऑनलाइन फ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई।

ऑनलइन प्रेमी के लिए भारत से पाकिस्तान पहुंची लड़की
Photo Credit:

हालांकि, अंजू ने कानून का पालन करते हुए पड़ोसी देश गई है। अंजू और नसरुल्लाह की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। नसरुल्लाह से ही मिलने अंजू पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा चली गई। उसका प्रेमी मेडिकल लाइन में काम करता है। इससे पहले वो सरकारी स्कूल में शिक्षक थे।

सीमा हैदर के मामले से पहले अंजू ने पड़ोसी देश जाने के लिए अप्लाई किया था। उसने 21 जून को आवेदन किया था। अंजू की उम्र 35 वर्ष है तो वहीं, नसरुल्लाह 29 साल के हैं। दोनों ऑनलाइन मिले थे। धीरे-धीरे दोनों में गहरा प्रेम हो गया। जब दोस्ती प्यार में बदल गई तो दोनों का जुदा रहना मुश्किल होने लगा।

अंजू का कहना है कि वह नसरुल्लाह के बिना नहीं रह सकती है। वह उसके साथ शादी करना चाहती है और साथ रहना चाहती है। वहीं, पाकिस्तान में दोनों की दोस्ती की जांच जारी है। हालांकि, सीमा हैदर और अंजू की प्रेम कहानी बहुत मिलता जुलता है।

दोनों को प्यार के लिए अलग देश जाना पड़ा। सीमा हैदर और अंजू भी अपने-अपने प्रेमी से बड़ी हैं। दोनों को पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है। दोनों की ऑनलाइन दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों में गहरा प्यार हो गया।

यह भी पढ़ें- सीमा हैदर की WhatsApp चैट हुई वायरल, बस के मैनेजर से कर रही थी ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+