सीमा हैदर की WhatsApp चैट हुई वायरल, बस के मैनेजर से कर रही थी ये बात
Seema Haider News: पबजी गेम खेलते-खेलते भारत के सचिन मीणा के प्यार में पड़ीं पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की पूरे देश में चर्चाएं हो रही हैं। सीमा और सचिन से सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं। वहीं दोनों के केस में रोजाना कुछ ना कुछ नया सुनने को मिल रही है। अब सीमा और बस मैनेजर की वॉट्सएप चैट सामने आई है।
हाल ही में नेपाल के जिस होटल में सीमा और सचिन ठहरे थे, वहां के होटल मालिक ने बताया था कि दोनों उनके यहां सात से आठ दिन रूके थे। वहीं अब चार बच्चों के साथ जिस बस से नेपाल से सीमा भारत आई थी, उस बस मैनेजर से उसकी वॉट्सएप चैट सामने आई है।

लोकेशन और नंबर भेजा
दरअसल, सीमा और बस मैनेजर की चेट में पैसे से लेकर बस की लोकेशन और नंबर का जिक्र किया हुआ है। चैट में नेपाल से भारत आने वाली बस का नंबर भेजा गया था। बस को 12 मई की सुबह 7 बजे निकलना था, इसके लिए नेपालके पोखरा में उस जगह की लोकेशन भी भेजी गई थी।
इसी के साथ बस चलाने वाली कंपनी के मैनेजर ने सीमा हैदर से गूगल पे से पेमेंट करने के लिए कहा था, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमा हैदर के पास नेपाल से भारत आने के लिए बस का किराया देने के पैसे पूरे नहीं थे, ऐसे में बस की टिकट का बचा हुआ पेमेंट सचिन मीणा ने भारत में रहते हुए की थी।

चैट में साफ देखा जा सकता है कि बस के मैनेजर ने लिखा है कि गूगल पे करने के बाद पेमेंट का स्क्रीन शॉट भेज देना। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा से सचिन मीणा ने बस एजेंट को फोन के जरिए टिकट बुक किया था। सचिन ने पत्नी का सीमा और बच्चों के भी हिन्दू नाम बताए थे।
जानिए होटल मालिक ने क्या बताया था?
इससे पहले सीमा-सचिन के मामले में नेपाल का एक होटल मालिक गणेश भी सामने आया, जिसने बताया था कि सीमा हैदर और सचिन मीणा उनके होटल में रुके थे। होटल मालिक ने बताया कि वे मार्च में यहां आए थे और 7-8 दिन यहां रहने के बाद चले गए। ज्यादातर समय वे अपने कमरे के अंदर रहते थे, शाम को बाहर जाते थे और जल्दी लौट आते थे।
बच्चे नहीं थे साथ
गणेश ने आगे कहा कि सचिन पहले यहां आए और होटल बुक किया। उन्होंने हमें बताया कि उनकी पत्नी अगले दिन उनके साथ आएंगी। सीमा अगले दिन आईं। जाने के समय सीमा पहले चली गईं और सचिन अगले दिन चले गए। सिर्फ दोनों आए थे, उनके साथ बच्चे नहीं थे। उन्होंने अपना नाम शिवांश दर्ज कराया था। उन्होंने भारतीय मुद्रा नोटों में नकद भुगतान किया था।












Click it and Unblock the Notifications