विमान में महिला की सांसें रुकने लगीं, इमरजेंसी लैंडिंग की स्थिति बनी, युवती ने आध्यात्मिक शक्ति से बचाई जान
Saved The Life Female Passenger: दुबई से मुंबई आ रहे एक एयर इंडिया विमान में शनिवार रात एक चमत्कारी घटना घटी। विमान में अचानक एक महिला यात्री बेहोश हो गई, और उसकी सांसें भी रुक गईं। इस संकट की घड़ी में अमृतसर की युवती यशोदा शंकर ने आध्यात्मिक शक्ति का सहारा लेकर महिला की जान बचाई। यह घटना शनिवार रात करीब डेढ़ बजे की है, जब विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था।
Recommended Video
महिला की सांसें रुकने लगीं, इमरजेंसी लैंडिंग की स्थिति बनी
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट दुबई से मुंबई आ रही थी, और विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था। अचानक कृष्णा नाम की महिला यात्री बेहोश हो गई और उनकी सांसें रुक गईं। विमान में कोई डॉक्टर यात्री मौजूद नहीं था, जिससे महिला की मदद की जा सके। इसके बाद पायलट ने पाकिस्तान के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी, लेकिन इसमें समय लगने की संभावना थी। इस बीच, यशोदा शंकर ने विमान के क्रू मेंबर्स से कहा कि वह डॉक्टर नहीं हैं, लेकिन आध्यात्मिक शक्ति से महिला की मदद कर सकती हैं।

यशोदा ने मंत्रोच्चारण कर महिला की जान बचाई
यशोदा ने महिला के मस्तिष्क के मध्य भाग, जहाँ तिलक किया जाता है, पर हाथ रखा और ईश्वर की स्तुति करते हुए कुछ मंत्रों का उच्चारण किया। लगभग पांच मिनट बाद महिला की धड़कनें फिर से चलने लगीं और वह उठ खड़ी हुई। महिला कृष्णा भौमिक, जो कोलकाता की रहने वाली हैं, ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे वह मृत्यु के करीब पहुंच गई थीं। उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि मेरी आंखें बंद हो रही हैं और मुझे लोक परलोक दोनों दिखाई देने लगे। यह महसूस हुआ जैसे मैं मृत्यु पर विजय प्राप्त कर फिर से लौट आई हूं।"
यशोदा को धन्यवाद देने पहुंचे अन्य यात्री
महिला ने यशोदा का धन्यवाद किया और भावुक होकर उन्हें कुछ राशि भेंट करने की पेशकश की, लेकिन यशोदा ने इसे विनम्रता से अस्वीकार कर दिया। महिला की सांसें वापस आते ही विमान में सवार अन्य यात्रियों ने यशोदा के चरणों को छुआ और सेल्फी भी ली।
आध्यात्मिक शक्ति में विश्वास जताया यशोदा ने
विमान में सवार सभी यात्री यशोदा के इस चमत्कारी कार्य से हैरान रह गए और उन्हें धन्यवाद दिया। यशोदा ने कहा, "आध्यात्म में बहुत शक्ति होती है। मैं निम्बार्क संप्रदाय की साधिका हूं और मुंबई में रहती हूं। मैंने गुरु मंत्र का जाप किया और अपने इष्ट को प्रणाम करते हुए उन्हें अंतर्मन से स्मरण किया। मुझे पूरा विश्वास था कि ईश्वर इनको स्वस्थ कर देंगे।"
यह घटना एक अद्भुत उदाहरण बन गई है, जहां आध्यात्मिक शक्ति और विश्वास ने एक महिला की जान बचाई।
यह भी पढ़ें Indian Railway: कोहरे के कारण ट्रेन हुई लेट, तो मिलेगा फुल रिफंड, जानिए नए रेलवे नियम












Click it and Unblock the Notifications