बेंगलुरु में इस बार उड़ी लड़की से छेड़छाड़ की अफवाह, पुलिस ने कहा- नहीं दर्ज हुआ कोई केस

फिर

बेंगलुरु। क्या बेंगलुरू में इस बाऱ फिर नए साल पर लड़की के साथ ब्रिगेड रोज और एमजी रोड पर छेड़छाड़ हुई है? कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार ठीक उसी जगह पर एक लड़की के रोने की आवाज आई जहां बीते साल घटना हुई थी। यह खबर फैलते ही लोग इस बात की आशंका हुई कि कहीं फिर इस बार कोई लड़की छेड़छाड़ का शिकार तो नहीं हो गई। हालांकि ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक नए साल के दौरान किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया था । स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्होंने CCTV फुटेज की जांच की और कुछ भी गलत नहीं पाया।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी

बता दें कि इस बार नए साल के पर जश्न पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। महिला पुलिस समेत करीब 15,000 पुलिस के जवान बेंगलुरु के सड़कों पर गश्त कर रहे थे। एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर इस बार ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए थे। इन सड़कों पर ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया था।

1 जनवरी 2017 को हुई थी घटना

1 जनवरी 2017 को हुई थी घटना

बीते साल 2017 के स्वागत में तैयार बेंगलुरू में एक ओर लोग जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ मनचले लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करने की फिराक में थे। मामला हुआ था कामनाहल्ली में, जहां पर कुछ बाइक सवारों ने एक लड़की के साथ बीच सड़क पर किस किया और फिर उसे वहीं पर धक्का मारकर भाग गए। यह पूरी घटना वहीं पास के ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

6 लोग हुए थे गिरफ्तार

6 लोग हुए थे गिरफ्तार

बेंगलुरु में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद डरी हुई पीड़ित महिला बेंगलुरु छोड़कर चली गई थी। अपने डर के चलते ही उसने पुलिस का सहयोग करने से भी मना कर दिया था। हालांकि बाद में उसने सहयोग किया और असली अपराधी की पहचान कराई।

पुलिस ने कमर कस ली थी

पुलिस ने कमर कस ली थी

पिछले साल 31 दिसंबर की रात नए साल की पार्टी के दौरान साइबर सिटी बेंगलुरु में जो हुआ उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। बेंगलुरु में सरेआम सामूहिक रूप से लड़कियों से साथ बदसलूकी, छेड़खानी की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया था। ऐसे में इस बार नए साल के जश्न को लेकर कर्नाटक पुलिस ने कमर कस ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+