मुज़फ्फरनगर में ऑनर किलिंग- बेटी की हत्या कर शव घर के पीछे दफनाया
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है जिसमे एक पिता ने आपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। 19 साल की बेच को दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम था और दोनो शादी करना चाहते थे।

हुआ यूं कि आफरीन (नाम बदला) को राजेश (नाम बदला) से प्रेम हो गया। इस बात का जब परिजनों को पता चला तो आफरीन का बाहर निकलना बंद कर दिया गया। इसी बीच आफरीन राजेश से मिलने चली गयी और इस बात का पता उसके पिता हसन को चल गया। हसन ने अपने दो रिश्तेदारों के संग मिलकर बेटी आफरीन की गला दबा कर हत्या कर दी। यही नहीं हसन ने आफरीन के शव को घर के पीछे दफना दिया।
इस वरदात को तब अंजाम दिया गया जब पूरी दुनिया नए साल के स्वागत के जश्न में दूबी थी यानी 31 दिसंबर की रात। हसन को लगा की वो क़ानून के शिकंजे से बच जायेगा पर ऐसा नहीं हुआ। पड़ोसी ने आफरीन के शव को दफनाते हुये देख लिया और पुलिस व राजेश को इसकी सूचना दे दो। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हसन और उसके भाई सत्तार को धर दबोचा। दोनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications