राम रहीम की सजा के बाद से ही डेरे से गायब है योग करने वाली ये लड़की, रहस्य गहराया
राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद से ही डेरा सच्चा सौदा से लापता है छात्रा, परिजन ढूंढ-ढूंढ के परेशान, नहीं मिल रहा है कोई सुराग
सिरसा। डेरा के भीतर दो साध्वियों से रेप के मामले में जिस दिन पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को सजा का ऐलान किया उस दिन से ही डेरा सच्चा सौदा परिसर में पढ़ाई कर रही एक छात्र लापता हो गई है। छात्रा के परिजन लड़की की तलाश में यहां से वहां भटक रहे हैं लेकिन अभी तक छात्रा का पता नहीं लग सका है। छात्रा के परिजनों को डेरा प्रशासन भी किसी तरह की कोई मदद नहीं कर रहा है।

डेरा की मैग्जीन से पता चला लड़की के बारे में
जो छात्रा डेरा से गायब हुई है वह हरियाणा के तिवाला गांव की रहने वाली है। लड़की के रिश्तेदार परमिंदर सिंह गांव के लोगों के साथ मिलकर काफी दिनों से हरियाणा में छात्रा की तलाश कर रहे हैं। परमिंदर सिंह का दावा है कि आखिरी बार उन्हें छात्रा के बारे में डेरार की ओर से छपने वाली पत्रिका के बारे में जानकारी मिली थी, इस पत्रिका में लड़की को योगाभ्यास करने वाला बताया गया था। उन्होंने बताया कि साहे बेडियां बसेरा की संरक्षक पूनम ने उन्हें बताया था कि डेरा प्रमुख राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद से ही वह डेरा छोड़कर चली गई थी।
Recommended Video


तमाम कोशिशों के बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं
परमिंदर ने बताया कि उन्होंने डेरा के अन्य पदाधिकारियों से संपर्क करके लड़की के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि मैंने कई पदाधिकारियों को फोन करके संपर्क करने की कोशिश की लेकिन हर तरफ से मुझे निराशा हाथ लगी, डेरा के आस-पास कर्फ्यू लगे होने की वजह से मैं अंदर नहीं जा सका। वहीं हरियाणा पुलिस ने राम रहीम के दो काफी करीबियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

चार अन्य लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप
पुलिस ने यह लुकाउट नोटिस राम रहीम की गोद ली गई बेटी हनीप्रीत कौर व डेरा के प्रवक्ता आदित्य इंसान के खिलाफ जारी किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दोनों ही देश छोड़कर फरार नहीं हो जाएं इसके लिए भी पुलिस ने नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि जब डेरा प्रमुख को 20 साल की सजा सुनाई गई थी तो हनीप्रीत भी राम रहीम के साथ हेलीकॉप्टर में मौजूद थी।

राम रहीम को भगाने की हो रही थी साजिश
लेकिन 25 अगस्त के बाद से ही हनीप्रीत को कहीं नहीं देखा गया है। हनीप्रीत के अलावा पुलिस चार अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। आदित्य इंसान और चार अन्य लोगों पर हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा के महानिरीक्षक केके राव ने बताया कि डेरा प्रमुख को जब कोर्ट ने दोषी ठहराया तो डेरे के शीर्ष लोगों ने राम रहीम को भगाने क साजिश रची थी। लेकिन जिस तरह से कोर्ट के भीतर पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पुख्ता इंतजाम किए थे उसके चलते राम रहीम के करीबी इस साजिश को अंजाम देने में विफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications