शर्मसार हुआ हरियाणा: 3 साल दरिंदों ने फिर किया उसी लड़की का गैंगरेप

रोहतक। हरियाणा में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां के रोहतक में गैंगरेप की शिकार एक लड़की को अगवा कर दूसरी बार गैंगरेप किया गया। आपको बता दें कि 3 साल पहले लड़की से गैंगरेप हुआ था और मामले के 5 आरोपी पीडि़ता से समझौता करने का दबाव बना रहे थे। पीडि़ता ने जब समझौते से इंकार कर दिया तो 3 साल बाद आरोपियों ने दोबारा उसके साथ गैंगरेप किया।

Haryana: Girl gangraped again by same culprits after 3 years

इस घटना ने हरियाणा के कानून व्‍यवस्‍था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 3 साल पहले अपने साथ हुए गैंगरेप की वारदात के बाद पीडि़ता भिवानी से रोहतक शिफ्ट हो गई थी। वो यहां पढ़ाई कर रही थी। जमानत पर बाहर होने के बाद आरोपी उसपर समझौते के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।

लड़की ने जब इंकार कर दिया तो कॉलेज से वापस आते वक्‍त आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। पीडि़ता को इलाज के लिए सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि मामले की सुनवाई दो दिनों बाद ही है। ऐसे में इन आरोपों के पीछे कोई दूसरा मकसद भी होने की आशंका पुलिस सूत्र जता रहे हैं। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि जब एक पीड़िता ऐसे संगीन आरोप लगा रही है तो आरोपी आखिर पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों है? इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+