यूपी: कानून पर भारी क्राइम, अलीगढ़ में पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश
अलीगढ़।
शर्म, हया, इंसानियत और मानवता जिस सड़क पर खत्म हो जाती है वहीं से दो घर छोड़ के मुलायम सिंह यादव और उनका परिवार रहता है। उत्तर प्रदेश में अपराधी जिस तरह कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं उसके बाद सोशल नेटवर्किंग साइटों पर इस तरह की लाइनों को आसानी से पढ़ा जा सकता है। बलात्कार, हत्या, डकैती की घटना से चींख रही यूपी में एक और घिनौनी वारदात ने दश्तक दी है। id="toptextpromo">पेड़ों
पर लाशों के मिलने के सिलसिले में इस बार अलीगढ़ का नाम दर्ज हुआ है। यहां एक पेड़ पर 21 साल की एक युवती का शव लटका पाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के लोधा थाने के एक सुनसान क्षेत्र में एक पेड़ पर 21 साल की अज्ञात युवती का शव लटका पाया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती का शव मिलने की सूचना पर जिले के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>शव
को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है. मलिक ने बताया कि युवती का पता लगाने की कोशिश चल रही है। वहीं दूसरी तरफ फिरोजाबाद जिले में लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बेखौफ लुटेरों ने अपनी जान बचाने के लिए मौके पर तैनात दो पुलिसकर्मियों सिपाही प्रताप सिंह और गिरिराज किशोर गुर्जर को गोली मार दी। मौके पर ही दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई लेकिन गुस्साई भीड़ अब भी यूपी सरकार से न्याय की मांग कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications