यूपी: उन्नाव में सड़क पर मिला लड़की का जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस
उन्नाव: यूपी के उन्नाव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की के जले हुए शव को सड़क पर पाया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पास के अस्पताल में भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि लड़की साइकिल से बाजार जा रही थी। लड़की शव के पास ही साइकिल को भी बरामद किया गया है। अब तक इस मामले की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस भी अभी कुछ कहने से बच रही है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वो कुछ कह सकेंगे।
यह भी पढ़ें- भाजपा के बाद अब कांग्रेस को भी मिलेगा नया हेडक्वॉर्टर












Click it and Unblock the Notifications