राहुल गांधी के ऑक्सीजन वाले ट्वीट पर गिरिराज सिंह का 'इटालियन जवाब', कहा- आप झूठ बोलना बंद करें

नई दिल्ली, जुलाई 21। राज्यसभा में मंगलवार को केंद्र सरकार की तरफ से दी गई एक जानकारी कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच तू-तू-मैं-मैं का विषय बन गई। दरअसल, मंगलवार को केंद्र सरकार ने राज्यसभा में एक सवाल के जबाव में कहा था कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में उसे किसी भी राज्य से ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौत का डाटा नहीं मिला है। अब इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए देर शाम एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, "सिर्फ़ ऑक्सीजन की ही कमी नहीं थी। संवेदनशीलता व सत्य की भारी कमी-तब भी थी, आज भी है।"

Giriraj singh

राहुल गांधी के ट्वीट पर गिरिराज सिंह की इटालियन जवाब

अब राहुल गांधी के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनको जवाब दिया है। गिरिराज सिंह ने इटालियन में ट्वीट करते हुआ कहा है, "मैं इस राजकुमार के बारे में बताना चाहूंगा, जिसके पास दिमाग की कमी थी, वह अब इसे याद करता है और वह इसे हमेशा याद करेगा। ये सूचियां राज्यों के द्वारा संकलित की जाती हैं। आप अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों को संशोधित सूचियां जमा करने के लिए कह सकते हैं। तब तक झूठ बोलना बंद करो।"

कोरोना की दूसरी लहर में पैदा हुआ था ऑक्सीजन संकट

आपको बता दें कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पूरे देश के अंदर ऑक्सीजन की भारी कमी देखने को मिली थी। इतना ही नहीं ऑक्सीजन की कमी के चलते लोग अपनी जान से हाथ धोते हुए भी दिखे थे। कई अस्पतालों ने ऑक्सीजन संकट का सामना किया था। राजधानी दिल्ली के ही बतरा अस्पताल ने ऑक्सीजन में देरी की वजह से 12 मरीजों की मौत की पुष्टि की थी। अब ऐसे में सरकार के द्वारा सदन में दी गई जानकारी हैरान करने वाली है। विपक्ष ने अब इसको लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल राव ने पूछा था सवाल

मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल राव ने देश में ऑक्सीजन के कारण हुई मौतों की जानकारी सरकार से मांगी थी। इस सवाल के जवाब में सरकार ने राज्यसभा में बताया कि दूसरी लहर के दौरान विशेष रूप से राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की भी मौत की जानकारी नहीं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+