नीतीश की इफ्तार पार्टी को लेकर गिरिराज ने कसा तंज, तो अमित शाह ने लगाई क्लास!
नई दिल्ली। नीतीश कुमार की ओर से सोमवार की दी गई इफ़्तार पार्टी पर चुटकी लेते हुए बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सवाल उठाये थे। गिरिराज सिंह के इस बयान पर अब बीजेपी आलाकामन ने नाराजगी जताई है। बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने गिरीराज सिंह को फ़ोन कर दी नसीहत देते हुए कहा कि, इस तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बता दें कि, सोमवार को नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे जिस पर गिरिराज ने तंज कसा था।

अमित शाह ने फोन कर लगाई फटकार
मंगलवार को इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संज्ञान लिया है। पार्टी के आलाकामन ने गिरिराज सिंह की सहयोगी पार्टी के नेता पर की गई इस तरह की टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने गिरीराज सिंह को फ़ोन इस तरह के ट्वीट करने से बचने की नसीहत दी। इसके साथ ही उन्हें ये भी हिदायत दी कि, इस तरह की शिकायत दोबारा नहीं आनी चाहिए।

आयोजन की चार तस्वीर शेयर करते हुए बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पलटवार किया
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान भी शामिल हुए। साथ ही इफ्तार पार्टी में जीतनराम मांझी भी पहुंचे थे। इसी आयोजन की चार तस्वीर शेयर करते हुए बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पलटवार किया। इन तस्वीरों में नीतीश कुमार के साथ सभी नेता नजर आ रहे थे।
गिरिराज ने ट्वीट में लिखा, 'कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब...'
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, "कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुंदर फोटो आते??...अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते हैं???" इफ्तार के मौके पर जिस तरह से नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी कई साल के बाद एक साथ नजर आए इससे भी कई तरह के सवाल उठने लगे। वहीं बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने इस ट्वीट से जिस तरह तंज कसा है वो भी बेहद अहम है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications