गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा- राहुल देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में मुस्लिम बुद्धिजीवियों और उदारवादियों के एक समूह से चाय पर चर्चा की थी। इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर देश को बांटने की राजनीति और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया था। पीएम मोदी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूछा था कि क्या केवल कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है या मुस्लिम महिलाओं की भी पार्टी है। इसी को लेकर एकबार फिर भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है और कहा है कि राहुल गांधी देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आज से 21 जुलाई तक हड़ताल पर जा सकते हैं इस बैंक के अधिकारी

Giriraj Singh attacks Rahul Gandhi over meeting with Muslim intellectuals

गिरिराज सिंह ने कहा कि ये देश को बांटने की साजिश है और इसकी शुरूआत राहुल गांधी की मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात के बाद हुई। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर संविधान को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया और माफी की मांग भी की। जबकि शरिया कानून को लेकर जारी बहस पर उन्होंने कहा कि देश में सभी के लिए एक कानून होना चाहिए, एक देश और दो कानून नहीं होना चाहिए।

बता दें कि राहुल गांधी की मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ मीटिंग में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद भी मौजूद रहे थे। दो घंटे चली इस मुलाकात में राहुल ने एक ओर जहां मुस्लिम बुद्धिजीवियों के विचार सुने, वहीं वह सरकार पर हमला करने से नहीं चूके थे। राहुल ने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लोगों के गुस्से को धार्मिक उन्माद में बदलने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: मानसून सत्र: सोनिया गांधी के घर कांग्रेसियों की बैठक, उप-सभापति के उम्मीदवार के नाम पर होगा मंथन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+