दिल्ली में सरकारी ऑफिस में मिली इतनी बड़ी छिपकली, देखकर मच गई हलचल
दिल्ली के आया नगर में एक सरकारी ऑफिस में काफी बड़ी छिपकली मिली, जिससे हलचल मच गई। आया नगर स्थित नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के परिसर में कई फुट छिपकली देखकर हैरान रह गया।

नई दिल्ली। दिल्ली के आया नगर में एक सरकारी ऑफिस में काफी बड़ी छिपकली मिली, जिससे हलचल मच गई। आया नगर स्थित नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के परिसर में कई फुट छिपकली देखकर हैरान रह गया। इसके बाद तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस ग्रुप को फोन किया गया जिसने आकर छिपकली को बाहर निकाला।

कर्मचारी आवास ब्लॉक के पास मिली छिपकली
आया नगर के नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन में कई फुट लंबी छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। ये छिपकली ऑर्गनाइजेशन के कैंपस में कर्मचारी आवास ब्लॉक के पास मिली। इतनी बड़ी छिपकली देखकर हर कोई हैरान था। छिपकली मिलने के बाद रेस्क्यु के लिए तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस ग्रुप को फोन किया गया।

ठीक नहीं थी छिपकली की हालत
वाइल्डलाइफ एसओएस के अनुसार छिपकली की हालत ठीक नहीं थी और वो आंखें खोलने में भी असमर्थ थी। एसओएस के संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि निरंतर जंगलों की कटाई और इंसानों के निवास के विस्तार के परिणामस्वरूप ये जानवर अक्सर भोजन की तलाश में अपने प्राकृतिक आवास से बाहर निकलने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ये जानवर इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन उन्हें अक्सर मांस के लिए मार दिया जाता है।

इससे पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
इससे पहले भी कई बार दिल्ली के सरकारी परिसरों में जानवर मिलने की घटनाएं होती रही हैं। कुछ महीनों पहले दिल्ली विधानसभा में सांप का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया था। विधानसभा के हाउसकीपिंग स्टाफ को सांप का बच्चा मीटिंग कक्ष में दिखा था, जिसके बाद इसकी सूचना एनजीओ वाइल्डलाइफ एसओएस को दी गई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाइल्डलाइफ की टीम मौके पर पहुंची और विधानसभा से सांप को रेस्क्यू किया।












Click it and Unblock the Notifications