गुलाम नबी आजाद को लश्कर से जुड़े आतंकी संगठन ने दी धमकी, इस वजह से आए आतंकियों के निशाने पर
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को आतंकियों ने धमकी दी है। उन्हें यह धमकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े समूह द रेजिस्टेंट फ्रंट यानी टीआरएफ ने दी है।
जम्मू-कश्मीर, 15 सितंबर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को आतंकियों ने धमकी दी है। उन्हें यह धमकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े समूह द रेजिस्टेंट फ्रंट यानी टीआरएफ ने दी है। वर्षों से कांग्रेस में रहने वाले गुलाम नबी आजाद कुछ दिन पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आतंकियों ने उन्हें धमकी दी है। आतंकियों ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर यह धमकी दी है।

आतंकियों का कहना है कि गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस से इस्तीफा देना सोची समझी साजिश है। यह पूरा-पूरा एक राजनीतिक एजेंडा है। कहा कि आजाद का बीजेपी के साथ सांठगांठ है। गृह मंत्री और अजीत डोभाल के साथ बंद कमरे में इनकी मीटिंग हुई है। बता दें कि गुलाम नबी आजाद कांग्रेस से अलग होने के बाद जम्मू-कश्मीर में एक रैली को संबोधित किए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मेरा दिल जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए धड़कता है।
नई पार्टी का करेंगे ऐलान
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने ऐलान करते हुए कहा कि कुछ ही दिनों में नई पार्टी के गठन का ऐलान करेंगे। आजाद जब कांग्रेस से अलग हुए तो लोगों ने कयास लगाने शुरू किए कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अब आजाद ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर अटकलों पर विराम लगा दिया है।
जम्मू-कश्मीर में चुनाव के संकेत
जम्मू-कश्मीर में जल्द ही चुनाव कराए जाने के संकेत भी मिल रहे हैं। ऐसे में आजाद का फैसला अहम साबित हो सकता है। चुनाव आयोग ने परिसीमन के बाद मतदाता सूची में गैर स्थानीय लोगों को भी शामिल करने का फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री, फारुक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और कई अन्य लोगों ने जम्मू कश्मीर की डेमोग्राफी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- मैं राहुल गांधी की तरह नहीं, मैं किसी को गाली नहीं देता: गुलाम नबी आजाद
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications