व्यापमं घोटाले की जांच करने वाली CBI टीम को मिला 'भूत बंगला'
भोपाल। देश के सबसे बड़े घोटाले की जांच अब सीबीआई के हाथ में हैं, इस घोटाले में अब तक 46 लोगों की जान जा चुकी है, भाजपा सरकार के लिए सबस बड़ा सिरदर्द और देश के लिए सबसे बड़ा रहस्य बने इस घोटाले की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम मंगलवार को भोपाल पहुंची थी, जहां उन्हें रहने के लिए एक बंगला आवंटित किया गया है, जो कि 'भूत बंगले' के नाम से शहर में जाना जाता है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बंगले में भोपाल का कोई आदमी मुफ्त में भी रहने को तैयार नहीं है क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस बंगले में रहने वाले लोग काफी दिनों तक या तो जीवित नहीं रहते हैं और रहते हैं तो उनके साथ ऐसा कुछ हो जाता है जिसके काऱण वो खुद ब खुद इस बंगले को छोड़ देते हैं।
पढ़े: व्यापमं घोटाले से जुड़ी हर खबर
आपको बता दें कि सीबीआई की जांच टीम को भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी का बंगला नंबर बी-10 आवंटित किया गया है। हालांकि जो बातें कही जा रही हैं उसका प्रमाण किसी के पास के नहीं है लेकिन फिर भी इस बंगले के आस-पास भी लोग आना-जाना नहीं चाहते हैं।
कहा जा रहा है कि इस बंगले में सबसे पहले मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ रहने आये थे, घर में रहने के थोड़े ही दिन बाद उनकी सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। उसके बाद बंगला काफी समय तक वीरान पड़ा रहा फिर इसे जिला पंचायत ने आवंटित करा लिया लेकिन तभी आईएएस ज्ञानेश्वर बी पाटिल इस घर में संदिग्ध हालात बेहोश में मिले थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
तो सच में बंगले में भूत है?
उसके बाद फिर से काफी टाइम तक यह खाली पड़ा रहा जिसमें दो महीने पहले ही इंटेलिजेंस वाले रहने आये थे लेकिन वो सब भी अपनी सेहत से बहुत ज्यादा परेशान थे इसी कारण जब इस बंगले को सीबीआई को देनी की बात हुई तो वो लोग झट से तैयार हो गये।













Click it and Unblock the Notifications