गाजियाबाद में दरोगा की करतूत, महिला पत्रकार से कहा- 'आओ गले लग जाओ'
गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में एक महिला पत्रकार के पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे यूपी पुलिस के दरोगा ने काम के बदले में उससे गले लगने के लिए कहा।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक महिला पत्रकार के साथ शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में एक महिला पत्रकार के पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे यूपी पुलिस के दरोगा ने काम के बदले में उससे गले लगने के लिए कहा। महिला ने इस मामले की शिकायत ट्विटर के जरिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, पासपोर्ट विभाग, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और गाजियाबाद पुलिस से की है। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड करते हुए मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए गया था दरोगा
मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-3 इलाके का है। यहां रहने वाली एक महिला पत्रकार का पासपोर्ट रिन्यू होना था। गुरुवार को वसुंधरा चौकी में तैनात एक अंडर ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए महिला के घर पहुंचा और वेरिफिकेशन से संबंधित कुछ सवाल पूछे। महिला का आरोप है कि दरोगा ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के बदले गले लगने के लिए कहा। महिला ने मामले की शिकायत ट्विटर के जरिए की, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

महिला ने नहीं की थाने में शिकायत
महिला की शिकायत के आधार पर गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्ण ने दरोगा को सस्पेंड करते हुए मामले की जांच इंदिरापुरम थाने के एएसपी को सौंप दी है। एसएसपी का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि महिला के ट्वीट की जानकारी मिलते ही उन्होंने फोन कर महिला को थाने आकर लिखित शिकायत देने के लिए कहा। एएसपी के मुताबिक महिला पत्रकार ने कुछ देर बाद थाने आने की बात कही, लेकिन शाम तक कोई भी थाने नहीं आया।

दरोगा बोला, झूठे हैं आरोप
वहीं, अपने ऊपर लगे आरोपों पर दरोगा का कहना है कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाया गया है। दरोगा ने बताया कि उन्होंने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान महिला से कुछ सवाल पूछे और कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे, जो महिला के पास नहीं थे। बाद में महिला ने वॉट्सएप से कागजात मंगाकर दिए। कुछ सवालों पर भी महिला संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाई। दरोगा का कहना है कि इन सब बातों से परेशान होकर महिला ने उनके ऊपर झूठा आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications