गाजियाबाद: सीओ ने एसएचओ को बताया दुष्कर्मी, महिला का वीडियो किया वायरल

गाजियाबाद: पूर्व सीओ ने एसएचओ को बताया दुष्कर्मी, महिला का वीडियो किया वायरल कर कहा- मुझे बचाओ

नई दिल्ली। गाजियाबाद सर्किल के लोनी कोतवाली एसएचओ पर हाल ही में यहां से ट्रासफर हुए सीओ ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लोनी के पूर्व सीओ राजकुमार पांडे ने कहा है कि एचएसओ विजेंद्र भड़ाना ने कई महिलाओं का शोषण किया है और वो क्षेत्र में रैकेट चला रहे हैं। एक ऑडियो वायरल कर पांडे ने कहा है कि उन्हें भड़ाना से खतरा है। ऐसे में उनको बचाया जाए। राजकुमार पांडे इस समय सीओ महोबा हैं। सीओ क्राइम आलोक दुबे ने पांडे के आरोपों के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला का वीडियो भी किया जारी

महिला का वीडियो भी किया जारी

राजकुमार पांडेय ने एक महिला का वीडियो वायरल किया है जिसमें वह महिला एसएचओ बिजेंद्र भड़ाना पर आरोप लगा रही है कि उसके दो लाख रुपये हड़पने वाले शख्स के खिलाफ जब वह शिकायत करने गई तो उन्होंने उसके शिकायत दर्ज करने के बजाय एसएचओ बिजेंद्र भड़ाना ने उसके साथ जबरदस्ती की। पांडे ने ये भी कहा है कि एसएचओ ने जीडी में फर्जी एंट्री करके उन्हें भी जेल भेजने की धमकी दी।

 मेरा ट्रांसफर भी भड़ाना ने कराया

मेरा ट्रांसफर भी भड़ाना ने कराया

राजकुमार पांडेय का कहना है कि एसएचओ बिजेंद्र भड़ाना महिलाओं का शोषण करता है। मैंने इसका विरोध विरोध किया तो उसने एसएसपी से डीओ लैटर लिखवाकर मेरा ट्रांसफर करा दिया। पांडे का कहना है कि लोनी कोतवाली में गैरकानूनी धंधे करने वालों को एसएचओ का पूरा संरक्षण प्राप्त है। वो क्षेत्र में कई तरह के रैकेट चला रहा है। उससे मुझे खतरा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही राजकुमार पांडेय का तबादला गाजियाबाद से महोबा हुआ था।

पांडे के आरोपों पर भड़ाना ने क्या कहा

पांडे के आरोपों पर भड़ाना ने क्या कहा

एसएचओ लोनी, बिजेंद्र भड़ाना ने राजकुमार पांडे के आरोपों को एकदम निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि राजकुमार पांडेय को लगता है कि मैंने उनका ट्रांसफर करवाया है, इसलिए वो ऐसी बातें कह रहे हैं। जो महिला वीडियो जारी कर उन पर जबरदस्ती का आरोप लगा रही है। वह भी उन्हें फंसाने का षड्यंत्र है। ऐसी कोई महिला मेरे पास नहीं आई और ना ही मैं ऐसी किसी महिला को जानता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+