बातों-बातों में दोस्त को आया गुस्सा, महिला को तीसरी मंजिल से फेंका

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें 35 साल की महिला की उस वक्त मौत हो गई जब उसके दोस्त बताए जा रहे शख्स ने ही तीसरी मंजिल से महिला को नीचे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी और गुस्से में दोस्त ने महिला को नीचे फेंक दिया। महिला का नाम इमराना बताया जा रहा है और ये लोकप्रिय विहार कॉलोनी का मामला है।

Ghaziabad: friend throws Woman off third floor terrace, dies

पुलिस ने बताया कि एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ा। इस मामले में महिला के पति ने मामला दर्ज कराया है जिसमें शाहिद नामक के युवक पर महिला को तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप है। घटना वाले दिन शाहिद इमराना के घर आया था और किसी बात को लेकर उनके बीच बहस हो गई थी।

उस वक्त महिला का पति भी घर पर नहीं था। टेरेस पर बहस करते-करते शाहिद को गुस्सा आ गया और उसने महिला को फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। इमराना का पति मुर्तजा बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है और लोकप्रिय विहार कॉलोनी में 20 दिन पहले ही उसने किराए पर फ्लैट लिया था। मुर्तजा ने पुलिस को ये भी बताया है कि शाहिद और इमराना अक्सर मिलते रहते थे जो कि उसे पसंद नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+