स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में NCR, चपेट में आए गाजियाबाद के डीएम
गाजियाबाद। स्वाइन फ्लू ने दिल्ली और एनसीआर को पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया है। लोगों में खौफ व्याप्त है। इसी क्रम में गाजियाबाद के डीएम विमल कुमार शर्मा को भी स्वाइन फ्लू ने अपनी चपेट में ले लिया है। स्वाइन फ्लू का पता चलते ही उन्हें पुष्पाजंलि अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनसे मिलने वाले अधिकारियों का तांता लग गया है।
पुष्पांजलि क्रासले अस्पताल के डाक्टर विनय अग्रवाल का कहना है कि डीएम विमल कुमार शर्मा का इलाज शुरू कर दिया गया है। अभी कुछ और टेस्ट होने बाकी हैं। डीएम विमल कुमार शर्मा को स्वाइन फ्लू होने के साथ ही उनकी पत्नी और बेटे को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा है कि बुखार-जुकाम के जरा से लक्षण नजर आने पर तत्काल इसकी सूचना दें और जांच कराएं। आपको बताते चलें कि सरकारी अस्पतालों में टेमीफ्लू का स्टॉक खत्म हो गया है जिसकी वजह से लोग प्राइवेट अस्पतालों का रूख कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications